तुम अगर नाराज भी होते हो, तो अच्छा लगता है ,
उस खलिश के बाद प्यार, फिर से नया सा लगता है.
तुम अगर नाराज भी...................
तुम एक सुरूर हो ,जूनून हो , दीवानगी की तह तक ,
तुम्हे बैठाके करीब, महसूस करें अच्छा सा लगता है. ,
तुम अगर नाराज भी ......
कोई वजह तो होनी चाहिए ख्यालो में आने को ,
खुशबू बदन की महके हैं यूँ कि अच्छा सा लगता है. ,
तुम अगर नाराज भी ......
तुम्हारी आँखों में क्यों उमड़ा एक सैलाब सा भर है ,
मैं उनमे डूब जाऊँ उम्र भर ,अच्छा सा लगता है.
तुम अगर नाराज भी ......
तुम्हारा यूँ चिपटना और दुबकना आहटों पे हर ,
डराना धोखे से ,रूठना- मनाना ,अच्छा ,सा लगता है.
तुम अगर नाराज भी ......
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें