चारपाई के पाये , गहरी परछाई के जैसे साये ,
बांधो से कसके बुनी हुई ,गांठे हैं जैसे चुनी हुई ,
एक दिन येही काम आयेंगी ,
बाकी सब छूट जायेंगी।
मंजिलें और कोशिशें सुन सुन थक गये अब ,
मुरमुरा के यूँ ही यह ढह जायेंगी ,
न जाने किस काम आयेंगी ,
बाकी सब छूट जायेंगी।
स्याही जैसे पक्के रंग की फैली, कुछ धुंदली सी ,
कुछ छापे छोड़ जायेंगी।
यादें बन के रह जाएँगी ,
बाकी सब छूट जायेंगी।
जगती से सोई आँखों तक खुलते खुलते ,
सपनो की किरमिच रह जाएगी ,
सिर्फ धूल हाथ में आएगी ,

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें