माया है यह जादू है , यह इश्क यूँ चढ़ता है,
धीरे से रग् रग् में ,रह रह के फडकता है,
इसको है समझना ना ,आसान यूँ चुटकी सा ,
लगता है इसे धर लें ,मुठ्ठी बंद काबू सा ,
इस खेल को हर कोई, चाहे है कि खेले कुछ ,
हर किसके नहीं बसका ,पल में बेकाबू सा ,
माया है यह जादू है , यह इश्क यूँ चढ़ता है,
धीरे से रग् रग् में ,रह रह के फडकता है,
इसका है नशा सर पे, ऐसे चढ़कर बोले ,
कुछ बोलें पागलपन ,कुछ होश नहीं रहता
पट भीतर के खोले ,खुद ही खुद से बोलें,
जगती आखों से वो सपने देखे रहता।
माया है यह जादू है , यह इश्क यूँ चढ़ता है,
धीरे से रग् रग् में ,रह रह के फडकता है.
किस्से कितने इसके, लिख्खे हैं किताबों में ,
जीता है कभी हारा ,पर हार न ये माना ,
कोई भी हुकूमत हो , कोई भी सियासत हो ,
हर जंग हुई खातिर, सबने है इसे जाना।
माया है यह जादू है , यह इश्क यूँ चढ़ता है,
धीरे से रग् रग् में ,रह रह के फडकता है,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें